मेरी प्रिय मित्र मंडली

बुधवार, 28 फ़रवरी 2018

चाँद फागुन का ------- कविता -



बादल संग आँखमिचौली खेले 
पूरा चाँद सखी फागुन का-- !

संग जगमग तारे 
लगें बहुत ही प्यारे ; 
सजा है आँगन
 नीलगगन का  !

सखी ! दूध सा चन्दा 
दे मन आनंदा, 
हरमन भाये ये
 समां पूनम का !

कोई फगुवा गाये 
तो पीहर याद आए, 
झर - झर नीर 
बहे नयनन का  !

सखी ! अपलक निहारूँ 
मैं तन - मन वारूँ , 
 चाँद  लगे साथी
 कोई बचपन का !

चित्र ---- गूगल से साभार  



  

19 टिप्‍पणियां:

  1. बहुत सुंदर रचना।
    सचमुच सखी जब जब भी आते तीज त्योहार मैके की याद
    कुछ सिद्धत से सताती।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. प्रिय कुसुम जी ------ आपने सही कहा बहना | मैका हमारे लिए किसी तीर्थ से कम नहीं | सस्नेह आभार |

      हटाएं
  2. बहुत सुन्दर पंक्तियां रेणु जी

    जवाब देंहटाएं
  3. चांद हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। ख़ूबसूरत नज़रिया पेश किया गया है प्रस्तुत अभिव्यक्ति में आदरणीया रेणु जी द्वारा।
    होली की शुभकामनाएं।

    जवाब देंहटाएं
  4. क्या बात है। बहुत खूब सखी।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. प्रिय दीपा जी -- आपके मधुर शब्दों के लिए आभार सखी |

      हटाएं
  5. चाँद लगे साथी कोई बचपन का
    व्व्व्वाह ख़ूबसूरत रचना

    जवाब देंहटाएं
  6. आज क्षितिज पर छिटका है चाँद फागुन का🌹🌹🌹

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. सादर आभार और अभिनंदन आदरणीय विश्वमोहन जी।होली की बधाई और शुभकामनाएं 🙏🙏

      हटाएं
  7. चमक उठा चाँद अपनी पूरी ज्योत्स्ना से ।होली की शुभकामनाएँ ।
    सुंदर रचना ।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. सादर आभार और प्रणाम प्रिय दीदी ।होली की बधाई

      हटाएं
  8. कोई फगुवा गाये
    तो पीहर याद आए,
    झर - झर नीर बहे नयनन का !!

    सखी ! अपलक निहारूँ
    मैं तन - मन वारूँ ,
    चाँद लगे साथी कोई बचपन का !!!!!!!
    ..सही कहा बचपन में हम चाँद के किसी भी उतार चढ़ाव से अनभिज्ञ रहते हैं, बस निहार के खुश हो लेते हैं,
    बहुत सुंदर भाव ।बधाई सखी।
    होली की हार्दिक शुभकामनाएँ और बधाई💐💐

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. बहुत-बहुत शुक्रिया और होली की हार्दिक शुभकामनाएं और प्रिय जिज्ञासा जी।उत्साहवर्धन हेतु आभारी हूँ ❤❤🙏

      हटाएं
  9. बहुत सुंदर रचना बधाई हो आपको

    जवाब देंहटाएं

Yes

विशेष रचना

पुस्तक समीक्षा और भूमिका --- समय साक्षी रहना तुम

           मीरजापुर  के  कई समाचार पत्रों में समीक्षा को स्थान मिला।हार्दिक आभार शशि भैया🙏🙏 आज मेरे ब्लॉग क्षितिज  की पाँचवी वर्षगाँठ पर म...