मेरी प्रिय मित्र मंडली

सोमवार, 30 नवंबर 2020

लाडली नाज़ों पली

 🌹🌹आदरणीय भाई रवींद्र सिंह यादव जी को लाडली बिटिया   के शुभ विवाह की  हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं

नव युगल को भावी जीवन की हार्दिक मंगल कामनाएं। 



लाडली नाज़ों पली 

चली ससुराल गली!


 निभाना फेरों की रीत

यही जग का चलन

ना रख पाए पिता

करे लाखों जतन

थी अमानत पराई

मेरे अँगना पली

लाडली नाज़ों पली 

चली ससुराल गली! 

 

क्यूँ हुई इतनी बड़ी? 

पड़ी करनी विदा

दूर होगी भले

ना होगी हमसे जुदा

 दुआओं से भर आँचल 

ले आशा रुपहली

लाडली नाज़ों पली 

चली ससुराल गली! 


कर सूना आँगन

नम सबके नयन

छोड़ सखियों का साथ

चली संग सजन

छोड़ यादें अनमोल

लाडो  नटखट मनचली


सोन चिरैया बाबुल की

घर भर की दुलारी

माँ की परछाई

भैया की बहना प्यारी

सुकुमारी हमारी

मिश्री की डली

लाडली नाज़ों पली 

चली ससुराल गली! 


विशेष रचना

पुस्तक समीक्षा और भूमिका --- समय साक्षी रहना तुम

           मीरजापुर  के  कई समाचार पत्रों में समीक्षा को स्थान मिला।हार्दिक आभार शशि भैया🙏🙏 आज मेरे ब्लॉग क्षितिज  की पाँचवी वर्षगाँठ पर म...